3 मई, 2025 / शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को कार्यों में बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, आर्थिक रूप से भी झटका लग सकता है — देखें आज का राशिफल।

मेष
मानसिक अस्थिरता रहेगी। आय में कमी महसूस होगी और खर्च बढ़ सकता है। छोटे भाई-बहनों की चिंता सताएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिर में चोट लगे तो लापरवाही न करें।
वृषभ
मानसिक स्थिरता बनी रहेगी। शौक मौज में खर्च बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों की चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ आनंद रहेगा, पर उनकी तबीयत की चिंता ज़रूरी है।
मिथुन
आर्थिक मामलों के लिहाज़ से कमजोर दिन है। छोटे भाई-बहनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए निवेश करते समय सतर्क रहें। संतान की प्रगति को लेकर चिंता हो सकती है, स्वास्थ्य की भी संभाल जरूरी है। खून से जुड़ी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं।
कर्क
मानसिक तनाव बना रहेगा। डिप्रेशन के मरीज़ों को विशेष ध्यान देना चाहिए। आय सामान्य रहेगी। संतान के साथ विवाद से बचें। स्वास्थ्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा। गलत संगति से बचें।
सिंह
खर्च में वृद्धि होगी। सर्दी, खांसी, बुखार की परेशानी हो सकती है। आज बाहर निकलने से बचें, संक्रमण की संभावना है। नौकरी में शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। भाग्य अच्छा रहेगा।
कन्या
आय बनी रहेगी, फिर भी पैसों के लेन-देन में दिक्कत आ सकती है। हड्डियों के दर्द और आंखों की देखभाल ज़रूरी है। पिता की तबीयत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।
तुला
आर्थिक दृष्टि से सामान्य दिन है। आय में कमी महसूस हो सकती है। छोटे भाई-बहनों की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बीमार लोगों को विशेष सावधानी की ज़रूरत है। पिता की तबीयत की चिंता बनी रहेगी। निवेश में सावधानी रखें।
वृश्चिक
योग्यता से सफलता मिल सकती है। अधिकारों का दुरुपयोग न करें। मानसिक चिंता बनी रहेगी। मूत्राशय, अमाशय, पित्त और मानसिक रोगों से सावधान रहें। वकील, सेल्समेन और टेक्नोलॉजी के पेशेवरों को लाभ मिल सकता है।
धनु
मानसिक चिंता बनी रहेगी। नकारात्मक विचार बढ़ सकते हैं। डिप्रेशन के रोगियों को अकेला न छोड़ें। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर
मनबल में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मतभेद से बचें। सिर दर्द की समस्या रह सकती है। परिवार के सदस्यों की चिंता सताएगी। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मित्रों की सलाह पर आँख बंद करके भरोसा न करें।
कुंभ
पैसे की बर्बादी से बचें। मौजूदा निवेशों से आय बनी रहेगी। नए निवेश सही ढंग से किए जा सकते हैं। वाहन सुख मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में दिन शांति से गुजरेगा। व्यवसायिक निर्णयों को टालना बेहतर रहेगा।
मीन
स्वभाव में आत्मविश्वास और गुस्सा दोनों बढ़ सकता है। चल-अचल संपत्ति से लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों से संबंधों में सावधानी ज़रूरी है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा।