Mahakumbh 2025: आज मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान मुहुर्त, जानें स्नान मुहूर्त से लेकर दान करने वाली चीजों के बारे में सबकुछ

सनातन धर्म में मौनी अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस बार महाकुंभ का दूसरा शाही अमृत स्नान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या तिथि के दिन पड़ रहा है। ऐसे में इस दिन का महत्व हिंदू श्रद्धालुओं में और भी बढ़ जाता है।
इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सिद्ध योग बना रहा है, जो महाकुंभ के दौरान शिवजी की पूजा के लिए बेहद शुभ है। ऐसे में आप दूसरे अमृत स्नान के दिन यानी मौनी अमावस्या तिथि पर शिव जी की पूजा अराधना करेंगे तो आपको मनोवांछित फल मिल सकता है।
धार्मिक मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गए पाप धुल जाते हैं। मां गंगा की कृपा भी भक्तों पर बरसती है। कुंडली में शामिल अशुभ ग्रहों से मुक्ति मिलती है। आपको बता दें, इस बार माघी अमावस्या पर कई शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन से हैं ये शुभ योग और इस दौरान क्या करना चाहिए क्या नहीं।
मौनी अमावस्या के दिन बन रहे है कई शुभ योग
हिंदू वैदिक कैलेंडर के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 28 जनवरी 2025 को शाम 7:35 बजे से शुरू होगी. इसका समापन 29 जनवरी 2025 को शाम 6:05 बजे होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार मौनी अमावस्या 29 जनवरी बुधवार को मनाई जाएगी. ऐसे में गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान और दान करने वाले श्रद्धालुओं को 29 जनवरी को शाम होने से पहले पूजा-पाठ कर लेना चाहिए, तभी उन्हें पुण्य का लाभ मिलेगा.
सिद्धि योग
माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या पर सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। सिद्धि योग का संयोग रात 09 बजकर 22 मिनट तक है। ज्योतिष शास्त्र में सिद्धि योग को शुभ मानते हैं। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।
इसके अलावा, मौनी अमावस्या पर श्रवण एवं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
इन चीजों का करें दान
1. मौनी अमावस्या के दिन चावल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है.
2. मौनी अमावस्या के दिन सफेद तिल का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है.
3. इस दिन आंवला का दान करने से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है.
4.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन तेल को दान में दे सकते हैं.
5. किसी जरूरतमंद और गरीब व्यक्ति को धन भी दान में दे सकते हैं, ध्यान रहे जरूरतमंद को ही दान दें.
मौनी अमावस्या के दिन ये काम जरूर करे
1. मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान जरूर करना चाहिए।
2. इस दिन भगवान विष्णु, लक्ष्मी जी और मां गंगा की पूजा करें।
3. इस दिन मौन व्रत या उपवास जरूर रखें।
4. मौनी अमावस्या के दिन शाम में तुलसी के पास घी का दीया जलाएं।
5. मौनी अमावस्या के दिन अन्न, धन, वस्त्र आदि का दान जरूर करें।
6. इस दिन सूर्य देव को जल अर्घ्य जरूर दें।
7. मौनी अमावस्या पर 'ॐ पितृ देवतायै नम:' मंत्र का 11 बार जाप करें।
मौनी अमावस्या के दिन ये कम भूल से भी न करे
1. मौनी अमावस्या के दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
2. इस दिन मांस-मदिरा या प्याज-लहसुन नहीं खाएं।
3. इस दिन किसी से वाद-विवाद नहीं करें।
4. इस दिन सुबह देर तक न सोएं।
5. इस दिन किसी से झूठ नहीं बोलें।
6. इस दिन बाल या नाखून न काटें।
7. इस दिन तुलसी पर जल नहीं चढ़ाना चाहिए।