भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना की फायरिंग, पांच मछुआरे घायल, एक्शन में विदेश मंत्रालय

भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना की फायरिंग की घटना सामने आई है जो मंगलवार ( 28 जनवरी ) सुबह डेल्फ्ट द्वीप के पास श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में पांच भारतीय मछुआरे घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. जबकि तीन अन्य मछुआरों को हल्की चोटें लगी हैं.
जानकारी के अनुसार, मछुआरों का दल परुथी थुराई के पास मछली पकड़ रहा था, तभी उन्हें श्रीलंकाई नौसेना की गश्ती नाव ने घेर लिया. श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में एक मछली पकड़ने वाली नाव और 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. मछुआरों द्वारा नाव को तमिलनाडु की ओर ले जाने का प्रयास करने पर श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक श्रीलंकाई नौसेना अधिकारी भी सवार था. एक मछुआरे के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा किसी वस्तु के प्रहार से घायल हो गया. गिरफ्तार मछुआरों को कांगेसंतुरई पुलिस को सौंप दिया गया.
इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की और मामले की जांच के लिए नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को बुलाया। विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हम इस मामले की कड़ी आलोचना करते हैं. इन मामलों पर कार्रवाई नहीं की जायेगी. हमने कार्रवाई की मांग की है. साथ ही, भारतीय वाणिज्य दूतावास ने उन घायल मछुआरों से मुलाकात की जिनका जाफना अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने जरूरी इलाज और मुआवजे की भी मांग की है.
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा गया है, "13 में से घायल दो मछुआरों का वर्तमान में जाफना टीचिंग अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है."
विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसी जहाज पर सवार तीन और मछुआरों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने घायल मछुआरों से मुलाकात की है और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.