Aaj Ka Rashifal: 28 जनवरी 2025: वृश्चिक राशि वालों मिल सकती है कोई बड़ी जिम्मेदारी, आज आपकी चमकेगी किस्मत! जानिए कैसा बीतेगा आपका मंगलवार का दिन

आज की ग्रह स्थिति : माघमास कृष्णपक्ष चतुर्दशी
आज का राहुकालः अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक
आज का दिशाशूल : उत्तर
आज की भद्रा : प्रातः 08:06 बजे तक
विशेष : शुक्र मीन राशि में 18 मई तक राहु के साथ लंपट योग बनाएगा
श्रेष्ठ चौघड़ियाः आज प्रातः 09-59 से दोपहर बाद 02-00 बजे तक क्रमशः चर, लाभ व अमृत तथा अपराह्न 03-20 से सायं 04-47 तक शुभ के श्रेष्ठ चौघड़िए हैं एवं दोपहर 12-18 से दोपहर 01-01 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
शुभ तिथिः चतुर्दशी रिक्ता संज्ञक तिथि सायं 07-37 तक, तदन्तर अमावस्या तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। चतुर्दशी कृष्ण पक्ष की व अमावस्या,
दोनों ही तिथियों में शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं कहे गए हैं। चतुर्दशी तिथि में अग्नि-विषादिक असद् कार्य, बन्धन व शस्त्रादि दूषित कार्य करने योग्य हैं।
मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
मेष राशि के जातकों में नौकरी के लिए आज मनचाहा काम मिलने पर प्रसंन्नता मिलेगी। कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यशैली में सुधार करें
वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज प्रस्तावित योजना लंबित हो सकती है। कार्य न होने से हताश होंगे। दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास नहीं करें। आज के दिन आपकी मनोकामना पूर्ण होगा l
मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
मिथुन राशि जातकों के लिए आज आपका जिद्दी रवैया नुकसान दायक रहेगा। कार्य में सफलता न मिलने से दूसरों को दोष नहीं दें। अपनी कमियां दूर करें।
कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज के दिन कर्क राशि जातकों के लिए आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कार्यस्थल पर परिश्रम सार्थक होगा। संतान के कामों से चिंतित होंगे।
सिंह राशि आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)
आज के दिन सिंह राशि जातकों के लिए आपकी मेहनत और समर्पण से भाग्योदय संभव हैं। घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं। आज दिल की बात कह सकते हैं।
कन्या राशि आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन की शुरुवात से ही व्यस्तता रहेगी। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से अटके काम सहज पूरे होंगे।
तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज के दिन तुला राशि जातकों के लिए आपकी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सहयोगी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। झूठ नहीं बोलें।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज के दिन वृश्चिक राशि जातकों के लिए युवाओं के लिए समय उपयुक्त है। मनचाही नौकरी की तलाश रहेगी। मेहनत करने में पीछे न हटे, पदोन्नति के आसार हैं।
धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि जातकों के लिए आज के दिन आज लापरवाही की तो लाभदायी योजना हाथ से निकल सकती है। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें।
मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज के दिन मकर राशि जातकों के लिए आलस हावी रहेगा। बुद्धिजीवियोंसे संपर्क बढेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। कारोबार में व्यवस्था में सुधार करें।
कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
कुम्भ राशि जातकों के लिए आज के दिन नौकरी में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करें।
मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
मीन राशि जातकों के लिए आज के दिन अपनी मेहनत के बलबूते पर काम पूरा कर लेंगे। युवाओं का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा।