पेट्रोल-डीजल के बाद बढे कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, जानिए कितनी पहुंच गई कीमत
नई दिल्ली: पेट्रोल, डीजल और CNG के बाद अब LPG गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमत में प्रति सिलेंडर ₹42 तक की वृद्धि की है। वहीं, 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर के दाम में भी ₹11 का इजाफा किया गया है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमत बढ़कर ₹3,113.50 हो गई है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत ₹3,255.50 तक पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली में 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर की कीमत अब ₹821.50 हो गई है।
होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ेगा असर
कमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) के दाम बढ़ने से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और अन्य खाद्य व्यवसायों की लागत बढ़ेगी। माना जा रहा है कि कारोबारी इस अतिरिक्त खर्च का बोझ ग्राहकों पर डाल सकते हैं, जिससे खाने-पीने की वस्तुएं महंगी हो सकती हैं।
लगातार सातवीं बार बढ़े दाम
इस वर्ष लगातार सातवीं बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। पिछले छह महीनों में दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कुल ₹1,533 यानी लगभग 97 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में अनिश्चितता के कारण LPG आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है, जिससे कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है।
घरेलू उपभोक्ताओं को राहत
घरेलू LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹913, कोलकाता में ₹939, मुंबई में ₹912.50 और चेन्नई में ₹928.50 बनी हुई है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बदलाव 7 मार्च को हुआ था, जब ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी।
मई में भी हुआ था बड़ा इजाफा
गौरतलब है कि 1 मई को भी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमत में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत ₹2,078.50 से बढ़कर ₹3,071.50 हो गई थी। उसी समय 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर के दाम में भी ₹261 की वृद्धि की गई थी।
पेट्रोल-डीजल की निर्यात शुल्क में राहत
रविवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाली निर्यात शुल्क में कटौती की घोषणा की। नए शुल्क आज से लागू हो गए हैं। पेट्रोल के निर्यात पर ₹1.5 प्रति लीटर, डीजल पर ₹13.5 प्रति लीटर और ATF पर ₹9.5 प्रति लीटर शुल्क निर्धारित किया गया है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) पर लगने वाली मौजूदा एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा।
#indian oil #commercial lpg cylinder #lpg cylinder price in delhi #commercial lpg cylinder #commercial lpg cylinder price