ऑनलाइन गेम की लत के कारण 3 बहनों ने 9वीं मंज़िल से कूदकर जान दे दी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस भयानक काम के पीछे की वजह है ऑनलाइन कोरियन लव गेम्स की लत। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही हैं।
मोबाइल गेम्स ने परिवार को तबाह कर दिया
गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके की भारत सिटी सोसाइटी में रहने वाले चेतन कुमार की तीन बेटियों - निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) ने एक साथ आत्महत्या कर ली है, जिससे पूरा इलाका सदमे में है। पुलिस के मुताबिक, कोरोना काल में इन तीनों बहनों को मोबाइल गेम्स की लत लग गई थी। वे रेगुलर स्कूल भी नहीं जाती थीं और अपना ज़्यादातर समय मोबाइल स्क्रीन पर ही बिताती थीं।
टास्क वाला गेम और आधी रात को आत्महत्या
परिवार वालों के मुताबिक, बहनें ऑनलाइन टास्क वाला गेम खेल रही थीं। मंगलवार सुबह करीब 2 बजे, जब पूरा शहर सो रहा था, तीनों बहनें एक साथ अपने फ्लैट की गैलरी से कूद गईं। आत्महत्या के बाद उनके पिता चेतन कुमार अभी भी सदमे में हैं और बोल नहीं पा रहे हैं।
पुलिस जांच और चेतावनी
आपको बता दें कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उन्हें इस गेम में सुसाइड करने के लिए कोई खास 'टास्क' दिया गया था। यह घटना एक बार फिर माता-पिता के लिए एक रेड फ्लैग है कि वे अपने बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल और ऑनलाइन एक्टिविटी पर कड़ी नज़र रखें।
अगर आपके घर में बच्चे ज्यादातर फोन में टाइम बीतते है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि ऑनलाइन गेम कई मासूमों की जान ले लेता है, ये गाजियाबाद का मामला नया नहीं है इसे पहले भी कई बच्चों ने टास्क के चक्कर में अपनी जान दे दी है। सावधान रहे सतर्क रहें।