सूरत : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन किया
सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा बनाए गए कटारगाम में रत्नमाला जंक्शन और गजेरा जंक्शन को जोड़ने वाले वन-वे टू-लेन फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने किया।
इस मौके पर मेयर दक्षेश किशोर मवानी, राज्यसभा MP गोविंद ढोलकिया, MLA विनोद मोर्डिया कटारगाम के रत्नमाला और गजेरा जंक्शन पर मौजूद थे। आपको बता दें कि EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) तरीके से तैयार हुए इस 4-लेन फ्लाईओवर ब्रिज के एक तरफ कंसानगर से अमरोली तक 2-लेन का ब्रिज जनता के लिए खोल दिया गया।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सूरत नगर निगम की प्राथमिकता नागरिकों की सुविधा रही है। सूरत नगर निगम ने 'ब्रिज सिटी' के तौर पर एक खास पहचान बनाई है। सूरत देश में सबसे ज़्यादा फ्लाईओवर ब्रिज वाला शहर है। आज, 22 तारीख को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस है, इसलिए इस शुभ दिन पर ब्रिज का उद्घाटन होने से वाहन चालकों की सुविधा बढ़ेगी.
मेयर दक्षेश किशोर मवानी ने कहा कि नगर निगम अगले दो महीनों में अमरोली ब्रिज को कंसानगर से जोड़ने वाले दूसरी तरफ के दो-लेन ब्रिज का उद्घाटन करने की योजना बना रहा है। इस ब्रिज से ट्रैफिक की समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है करीब 12 लाख वाहन चालकों को फायदा होने वाला है.
यह 4-लेन ब्रिज 62.84 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है, जिसमें 31.42 करोड़ रुपये की लागत से बने दो-लेन रत्नमाला ब्रिज का उद्घाटन होगा, अमरोली और कटारगाम के बीच कनेक्टिविटी तेज़ होगी और जंक्शन पर ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी। लगभग 12 लाख गाड़ी चलाने वालों का आना-जाना आसान और सुगम होगा और उनका समय और फ्यूल बचेगा।