राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला एयर फोर्स स्टेशन से आज भरेंगी राफेल फाइटर जेट में उड़ान, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला एयर फोर्स स्टेशन से आज भरेंगी राफेल फाइटर जेट में उड़ान, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
khushbu Rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-29 11:28:43

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही राफेल विमान से उड़ान भरेंगी। द्रौपदी मुर्मू अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंच चुकी है.इसके साथ ही उनको अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. एयरफोर्स स्टेशन के आसपास कड़ी सुरक्षा का भी इंतजाम किया गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह यहां मौजूद हैं। राष्ट्रपति ने अधिकारियों से मुलाकात की और स्टेशन की अलग-अलग  यूनिट्स का भी निरीक्षण किया. इसके अलावा राष्ट्रपति ने अधिकारियों से राफेल विमान की तकनीक, परिचालन प्रणाली और सुरक्षा रणनीति से जुड़ी जानकारी भी ली.

आपको बता दे कि  22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, पाकिस्तान से सहायता प्राप्त हमलावरों ने पहलगाम में घुसकर लोगों से उनका धर्म पूछा और उनकी हत्या कर दी। इस बर्बर आतंकी हमले के परिणामस्वरूप 26 लोगों की जान चली गई।पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में चल रहीं आतंक की फैक्ट्रियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. इसी  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान राफेल लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया था।