भारत ने पहली बार हवाई मार्ग से अंटार्कटिका तक सामान पहुँचाकर रचा इतिहास

भारत ने पहली बार हवाई मार्ग से अंटार्कटिका तक सामान पहुँचाकर रचा इतिहास
Anjali Singh JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-15 17:06:18

भारत ने अपनी पोलर मिशन (Polar Mission) में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार हवाई मार्ग से अंटार्कटिका तक आवश्यक सामग्री पहुँचाई है। 2 अक्टूबर को रूसी कार्गो विमान IL-76 गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरकर भारतीय अनुसंधान स्टेशनों मैत्री और भारती के लिए वैज्ञानिक उपकरण, दवाइयाँ और अन्य ज़रूरी वस्तुएँ अंटार्कटिका पहुँचा गया।

भारत 1981 से अंटार्कटिका में अनुसंधान कर रहा है, लेकिन अब तक सभी सामग्री समुद्री मार्ग से भेजी जाती थी, जिससे कई महीने लग जाते थे और मौसम या परमिट की वजह से अनुसंधान प्रभावित होता था। अब National Centre for Polar and Ocean Research (NCPOR) की इस पहल से शोध सामग्री तेज़ और सुरक्षित तरीके से पहुँचेगी।

IL-76 विमान ड्रोनिंग मौड लैंड एयर नेटवर्क (DROMLAN) के तहत संचालित किया गया है और इसका ब्लू आइस रनवे पर उतरने की विशेष क्षमता है। यह विमान केवल अक्टूबर से मार्च के बीच उड़ान भर सकता है।

भारत की यह उपलब्धि दिखाती है कि देश न केवल अंतरिक्ष में, बल्कि बर्फीले महाद्वीप तक भी विज्ञान और आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।